
उत्कृष्ट कार्य के लिए 42 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र सम्मान
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद चिंतामणि महाराज के द्वारा मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को शील्ड प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट (सीनियर वर्ग) की उत्कृष्ट प्रस्तुति पर प्रथम स्थान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 4 थी वाहनी डी कम्पनी, 10 वीं वाहनी डी कम्पनी, 11 वीं वाहनी बी कम्पनी, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल महिला तथा तृतीय स्थान नगर सेना पुरूष को मिला।

इसी तरह जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बलरामपुर तथा तृतीय स्थान संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर को प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय भेलवाड़ीह, द्वितीय स्थान एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय भेलवाड़ीह तथा तृतीय स्थान न्यू एरा पब्लिक स्कूल रामानुजगंज को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में मुख्य अतिथि श्री चिंतामणि महाराज द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि चिंतामणि महराज को स्मृति चिन्ह भेंट किया।




















