बलरामपुर/राजपुर। सोमवार को डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातु में नन्हें बच्चों ने "ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान- 2026" के एक विशेष आयोजन के तहत सीमा पर डटे जवानों के नाम रक्षा-सूत्र (राखी) बनाकर देश के सैनिकों के प्रति अपना सम्मान ज़ाहिर किया।जवानों को समर्पित यह छत्तीसगढ़ का राष्ट्रव्यापी देशभक्ति अभियान है। इस "ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र" अभियान 2026 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा निःशुल्क रूप से भेजी गई राखियां, सैनिकों हेतु लिखे गए पत्र तथा तिलक हेतु एक चुटकी पावन मिट्टी को एकत्रित कर पूर्व सैनिकों द्वारा पूर्णतः निःस्वार्थ सेवा भाव से भारतीय सेना मुख्यालय तक पहुंचाया जाता है, ताकि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देशवासियों का स्नेह, सम्मान एवं आशीर्वाद हमारे सीमा पर तैनात वीर सैनिकों तक पहुंच सके।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशिकला भगत, सरोज रजत, सावित्री नगेसिया की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही। जहां शशिकला भगत ने अपने युद्धोधन में देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि बच्चों के द्वारा बनाई गई सभी राखियां उन जवानों के नाम है, जो देश की आन-बान-शान और तिरंगे के अभिमान के लिए सीमा पर दिन-रात डटे हैं। वहीं विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे वीर जवानों के नाम यह संदेश रक्षाबंधन के त्यौहार के मायने को और भी ज़्यादा खूबसूरत और भावनात्मक बना देगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!