{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर/राजपुर। राजपुर विकासखंड के जनपद सभागृह में विकासखंड स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष  आकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के विकासखंड स्तरीय आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोपालपुर में आयोजित किया जाएगा।
बैठक के दौरान सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को प्रदान की जाने वाली साइकिल के शीघ्र वितरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि बालिकाओं को समय पर इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नामदेव सहित विकासखंड के सभी हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यगण उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!