अंबिकापुर: डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी थानों के सीसीटीएनएस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रितेश चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर लंबित डाटा एंट्री और नियमित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी ऑपरेटरों को लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा संबंधित पोर्टलों पर जानकारी नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डाटा एंट्री में किसी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।बैठक के दौरान MedLEaPR पोर्टल पर एमएलसी एवं पीएम से संबंधित आवश्यक प्रविष्टियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं मालखाना संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए जब्त माल की ऑनलाइन एंट्री से पहले जब्ती रजिस्टर को पूर्ण रूप से अद्यतन रखने को कहा गया, ताकि रिकॉर्ड लंबित न रहे।IG एवं DG Dashboard पर आवश्यक जानकारी नियमित रूप से अपडेट करने तथा न्यायालयीन निर्णय से संबंधित Form No. 6 में समय-सीमा के भीतर प्रविष्टियां करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही IIF-1 से IIF-5, e-FSL, e-Prosecution और e-Sign से जुड़े लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया।e-Prosecution के संबंध में विशेष निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रकरणों के चालान न्यायालय में पेश किए जाने से एक दिन पहले पोर्टल पर अपलोड कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि अगले दिन न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने में किसी तरह की परेशानी न हो।बैठक में NCRP, Crime App, GRM, MRM Portal और समन्वय पोर्टल पर लंबित डाटा को भी समय-सीमा में अपडेट करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मोबाइल रिकवरी से संबंधित जानकारी की नियमित डाटा एंट्री और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने को कहा गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रितेश चौधरी ने साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर भी ऑपरेटरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के लिए आम नागरिकों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए और लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति अधिक से अधिक जागरूक किया जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी पोर्टल पर तकनीकी समस्या अथवा संसाधन की कमी सामने आने पर संबंधित थाना प्रभारी से समन्वय करते हुए तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जाए, ताकि समस्या का शीघ्र निराकरण हो सके।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी सीसीटीएनएस ऑपरेटरों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगामी समीक्षा बैठक में पोर्टलवार कार्य प्रगति और लंबित मामलों की दोबारा समीक्षा की जाएगी।बैठक में जिले के समस्त थानों के सीसीटीएनएस/कंप्यूटर ऑपरेटर, साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!