

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 24 IFS अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।8 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को अलग-अलग वन मंडलों में उप वन संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कुछ अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद नई पदस्थापना दी गई है।शासन के इस फेरबदल को वन विभाग के प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालेंगे।
विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना और नवीन जिम्मेदारियों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव से प्रदेश के विभिन्न वन मंडलों में विभागीय कार्यों के संचालन और प्रबंधन में बदलाव देखने को मिलेगा।













