Kanker: कांकेर जिले में मलेरिया से प्रभावित दूरस्थ गांवों की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन की टीम ने जोखिम भरा दौरा किया। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उफनती कोटरी नदी को मोटर बोट से पार कर अति संवेदनशील गांव कंदाड़ी और सितरम पहुंचे।

गंभीर हालत में मिले बच्चे को तुरंत पहुंचाया अस्पताल

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इसी बीच एक बच्चे की हालत गंभीर मिलने पर कलेक्टर ने बिना देरी किए उसे मोटर बोट से अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। समय पर इलाज मिलने से बच्चे की जान बचाई जा सकी।

ग्रामीणों से ली जमीनी जानकारी

दौरे के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा उपलब्धता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही यह भी जाना कि लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति में लोगों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बीच इलाज और आवागमन नहीं होगा प्रभावित

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश और बाढ़ के दौरान किसी भी ग्रामीण को इलाज या आने-जाने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मोटर बोट की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि आपात स्थिति में लोगों को समय पर सहायता मिल सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!