बलरामपुर: कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड शंकरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

विकासखंड शंकरगढ़ आदिवासी बालक छात्रावास में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों का वजन, लंबाई, पोषण स्तर एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित हाथ धोने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!