{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिले के नैला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरखो गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के कैच व्हील (लोहे के पहिए) की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नैला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नैला भाटापारा निवासी सतीश कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर के पास काम कर रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश वह ट्रैक्टर के कैच व्हील की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं थी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!