Rajnandgaon: राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा के समीप दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा 20 से 22 करोड़ की लागत से दो रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया था. लोकार्पण पिछले माह जून में ही हुआ है. अभी पखवाड़े भर भी नहीं बीते हैं. बारिश के बाद सुबह इन पुलों पर बरगा स्थित ओवरब्रिज पर 60 से 70 फीट लंबी दरारें पड़ गई. इनकी चौड़ाई भी कुछ जगह 10 से 12 सेमी है. कई जगह चार फीट तक चौड़ा गड्‌ढा हो गया है. तस्वीर बता रही है कि कहीं न कहीं नींव कमजोर है.

आलीवारा रेलवे ओवरब्रिज की स्थिति भी खराब

इसके अलावा आलीवारा रेलवे ओवरब्रिज की स्थिति भी ठीक नहीं है. कुछ स्थानों पर सड़क के नीचे गड्ढे बनने लगे हैं और किनारों का हिस्सा बैठ गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि पहली बरसात में ही यह स्थिति है तो आने वाले समय में क्या होगा? आक्रोशित लोगों ने निर्माण एजेंसी के साथ संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की है.

क्या बोले अधिकारी?

इस मामले में रेलवे इंजीनियर का कहना है कि दरार के कारणों की तकनीकी जांच कराई जाएगी. खतरे की कोई बात नहीं है. पहली बारिश में थोड़ा बहुत सेटलमेंट होता है वो माइनर ही है. फिर भी टेक्निकल टीम और उच्च अधिकारी मामले की जांच करेंगे.

लोगों ने की जांच की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन पुलों से वर्षों पुरानी जाम की समस्या खत्म होने की उम्मीद थी, वे पहली ही बारिश में जवाब देने लगे हैं. लोगों का आरोप है कि यदि शुरुआत में ही यह स्थिति है तो आने वाले समय में पुलों की मजबूती को लेकर चिंता और बढ़ेगी.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!