रायगढ़:  रायगढ़ पुलिस ने "ऑपरेशन आघात" के तहत अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नटवरपुर के जंगल में संचालित महुआ शराब भट्टी पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंहके निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 29 जून को थाना चक्रधरनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नटवरपुर के जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जा रही है और बिक्री की तैयारी चल रही है।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियोंफुल सिंह धनवार (25) और **दुआरू धनवार (40), निवासी ग्राम नटवरपुर, को रंगे हाथ पकड़ लिया।पुलिस ने फुल सिंह धनवार के कब्जे से 35 लीटर तथा दुआरू धनवार के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। कुल 65 लीटर अवैध शराब जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री करना स्वीकार किया। वे शराब निर्माण एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, प्रधान आरक्षक रविकिशोर साय तथा आरक्षक संदीप कौशिक और चन्द्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।एसएसपी शशि मोहन सिंहने कहा किऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब और नशे के कारोबार पर लगातार प्रभावी प्रहार किया जा रहा है। समाज में इस तरह के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!