

Siya Chetan Planning Captured CCTV: पुणे के चर्चित केतन हत्याकांड ने हर किसी को हैरान कर दिया है. केतन की होने वाली पत्नी सिया ने इतने शातिराना अंदाज से हत्या को अंजाम दिया ताकि किसी को शक न हो, लेकिन कहते हैं कि चाहे कोई कितना भी बड़ा बदमाश हो. कानून से नहीं बच सकता. ठीक वैसा ही हुआ. फिलहाल, पुलिस ने केतन की होने वाली पत्नी सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जो जांच को नई दिशा दे दी है.
पुलिस के मुताबिक, चेतन हत्याकांड के एक दिन पहले मुख्य आरोपी सिया और चेतन चौधरी ने पुणे के एक कैफे में मुलाकात की थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में 17 जून की शाम करीब 4 बजकर 35 मिनट पर दोनों एंट्री करते हैं. वहां पर लगभग दोनों एक घंटे बिताए और फिर करीब साढ़े 5 बजे बाहर निकल गए. हालांकि, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन जांच एजेंसियों का दावा है कि यहीं पर बैठकर दोनों ने केतन के हत्या की साजिश रची थी.





















