बलरामपुर:  उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर  चेतन बोरघरिया एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक तीन माह में स्ट्रांग रूम में रखे गए निर्वाचन सामग्रियों तथा ई.व्ही.एम. मशीनों का सत्यापन राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई है। स्ट्रांग रूम निरीक्षण में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा निरीक्षण तिथि का उल्लेख करते हुए पंजी का संधारण किया गया तथा निरीक्षण के पश्चात स्ट्रांग रूम को पुनः सीलबंद किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि, निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!