

अम्बिकापुर: आषाढ़स्य प्रथम दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव 2026 के सफल आयोजन हेतु 24 जून 2026 को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अपराह्न 4 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं संबंधित पक्षों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ स्थल एवं विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ में दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव 2026 का आयोजन 29 एवं 30 जून 2026 को किया जाएगा।बैठक में महोत्सव की तैयारियों, विभागीय दायित्वों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मूलभूत व्यवस्थाओं, आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन के सफल संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।




















