{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

लखनपुर/ प्रिंस सोनी: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिला सहकारी बैंक से धान बोनस की राशि निकालकर घर लौट रही एक युवती से नकाबपोश बदमाशों ने 38 हजार रुपये, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग छीन लिया। लूटपाट के दौरान युवती चलती स्कूटी से सड़क पर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम अमलभिट्ठी महादेवपारा निवासी 24 वर्षीय सविता सिंह अपने भाई आशीष सिंह और बाबा आनंदी राम सिंह के साथ बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे लखनपुर स्थित जिला सहकारी बैंक से धान विक्रय बोनस की 38 हजार रुपये की राशि निकालकर स्कूटी से घर लौट रही थीं।इसी दौरान अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चंदनई नदी के पास स्थित अटल परिसर चौक के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने सविता के हाथ में मौजूद पैसों से भरा बैग झपट लिया और मौके से फरार हो गए।अचानक हुई इस छीना-झपटी में सविता का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती स्कूटी से सड़क पर गिर गईं। हादसे में उन्हें कई जगह चोटें आई हैं। बैग में नकदी के अलावा मोबाइल फोन और अन्य जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे।घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला सहकारी बैंक से बड़ी रकम निकालकर लौटने वाले ग्रामीणों को पहले भी बदमाश निशाना बना चुके हैं। ऐसे में बैंक परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठने लगी है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!