

अंबिकापुर: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए सरगुजा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में यातायात शाखा ने ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में एक स्कूटी चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित कराया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।जांच के दौरान यातायात पुलिस ने स्कूटी क्रमांक सीजी-15-ईएच-3014 को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम धर्मेंद्र गुप्ता (27 वर्ष), निवासी ठनगनपारा, अंबिकापुर बताया। पुलिस को चालक के शराब के नशे में होने का संदेह हुआ, जिसके बाद उसका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया।जांच में चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 18 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले को न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने चालक पर10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
इस कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कैवर्तएवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





















