बलरामपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत जिगनियां के आश्रित ग्राम सुपढाका में कलेक्टर के द्वारा आयोजित पहाड़ी कोरवा जनजाति चौपाल एक दिव्यांग हितग्राही के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई।

सुपढाका निवासी मंगरू राम, जो 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं, जिन्हे लंबे समय से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा था। दैनिक कार्यों के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। चौपाल के दौरान कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसी दौरान मंगरू राम की स्थिति उनके संज्ञान में लाई गई। जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगरू राम को ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मानमती के द्वारा ट्रायसाइकिल प्रदान किया गया। ट्रायसाइकिल मिलने से अब मंगरू राम के लिए आवागमन पहले की अपेक्षा काफी आसान हो गया है। इससे वे अपने दैनिक कार्य अधिक आत्मनिर्भरता के साथ कर सकेंगे।

मंगरू राम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में काफी परेशानी होती थी। ट्रायसाइकिल मिलने से उनकी बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने इस सहायता के लिए जिला प्रशासन और कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि जनचौपालों के माध्यम से जिला प्रशासन दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!