अंबिकापुर: सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में गैंगरेप के गंभीर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों पर एक युवती को डरा-धमकाकर बंधक बनाने और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  पीड़िता ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 मई 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी गुरविंदर सिंह ने उसका हाथ-पैर पकड़ लिया, जबकि उसके साथी रितिक विश्वास ने जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर एक घर में बंधक बनाकर रखा था।
पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने में सफल रही और अपने परिचितों को घटना की जानकारी देने के बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों का पता लगाकर उनसे पूछताछ की। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में रितिक विश्वास (21 वर्ष), निवासी सिल्फिली बंगालीपारा, थाना जयनगर जिला सूरजपुर तथा गुरविंदर सिंह (26 वर्ष), निवासी डिगमा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा शामिल हैं।

इस मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह और अमृत सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!