Relatives Blame Hospital Staff: बिहार के मुजफ्फरपुर में आज गुरुवार तड़के एक अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में आग लग गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही खुलकर सामने आई है. हैरानी की बात है कि जब आईसीयू वार्ड में आग लगी तो अस्पताल का स्टाप मरीजों को बचाने की बजाय खुद फरार हो गए. जिसके बाद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. प्रशासन ने इस हादसे को लेकर अभी 5 मौतों की पुष्टि की है, लेकिन संभावना है कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है.

आग लगने की सूचना पाकर सबसे पहले दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जब मौके पर पहुंचे तो पूरा आईसीयू धुएं के गुबार से भरा रहा. इस दौरान देखा कि अस्पताल का स्टाप मौके से गायब है. परिजन इधर-उधर भटक रहें कि उनके मरीजों को किसी तरह बचाकर बाहर निकाल लिया जाए. अग्निशमन के कर्मचारियों ने करीब 20 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया. अस्पताल स्टाफ के मौके पर नहीं मिलने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!