भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की नई कार्यसमिति के गठन का इंतजार फिलहाल और लंबा हो गया है। पार्टी ने अभी नई कार्यसमिति की घोषणा को टाल दिया है, जिससे संगठन में नई जिम्मेदारियों की उम्मीद लगाए नेताओं और कार्यकर्ताओं को कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा।

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर फोकस

सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी इस समय केंद्र में अपनी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष अभियानों और कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी का पूरा ध्यान फिलहाल इन्हीं आयोजनों को सफल बनाने पर केंद्रित है।इसी वजह से प्रदेश कार्यसमिति के गठन और पदाधिकारियों की घोषणा को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है।

कार्यक्रमों के बाद हो सकता है बड़ा ऐलान

पार्टी सूत्रों का मानना है कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जुड़े अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम पूरे होने के बाद नई कार्यसमिति को लेकर फैसला लिया जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव और नई जिम्मेदारियों की घोषणा देखने को मिल सकती है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर अगले फैसले पर

नई कार्यसमिति को लेकर पार्टी के भीतर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि विशेष अभियान समाप्त होने के बाद भाजपा नेतृत्व संगठन की नई टीम का ऐलान कब करता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!