अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को थाना मणिपुर और लखनपुर क्षेत्रांतर्गत हाईवे पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने हाईवे एसडीओ निखिल लकड़ा, आरटीओ अधिकारी बंटी द्विवेदी, पीडब्ल्यूडी विभाग, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कैवर्त्य, थाना प्रभारी मणिपुर सीपी तिवारी तथा थाना प्रभारी लखनपुर सम्पत पोटाई के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां रोड मार्किंग, स्पीड ब्रेकर, स्पीड लिमिट बोर्ड, जंक्शन दिशा-सूचक बोर्ड, सावधानी संकेतक बोर्ड और ट्रांसपोर्ट स्टॉपर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय ग्राम पंचायतों से समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई।

अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए क्रेडा विभाग को पत्राचार कर सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!