{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

लखनपुर/ प्रिंस सोनी: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुमगरा कला में जमीन बंटवारे को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पिता ने अपने ही बेटे पर टांगी से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रिका सिंह टेकाम (56 वर्ष) अपने पिता जगदीश प्रसाद टेकाम से पैतृक जमीन में बंटवारे की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए पिता ने बेटे के सिर पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चंद्रिका गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा।

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल को लखनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसके सिर में करीब 20 टांके लगाए। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दे दी गई है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिता पूर्व में भी कई बार चंद्रिका के साथ मारपीट कर चुका है। बताया जा रहा है कि जगदीश प्रसाद ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जबकि दूसरी पत्नी से पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं। परिजनों का आरोप है कि जमीन बंटवारे की मांग को लेकर अक्सर विवाद होता था और पिता लगातार बंटवारा करने से इनकार करता रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!