रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार, 26 नवंबर को जनदर्शन कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक यह आयोजन होगा। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोग अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे निर्देश

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नागरिकों की शिकायतें और समस्याएं सुनेंगे। लोगों से प्राप्त आवेदनों और मांगों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर देना है। इसके माध्यम से प्रदेशवासी अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं के साथ जरूरी सुझाव भी रख सकेंगे।

तीन घंटे तक चलेगा जनदर्शन कार्यक्रम

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस तीन घंटे के कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार और उचित कार्रवाई करने के निर्देश देंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!