
बलरामपुर। जिले के थाना कुसमी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेहड़ा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बताया मृतिका लखनी बाई (60 वर्ष) अपने पति लखन राम के साथ लूना बाइक पर सवार होकर कुसमी बाजार से सब्जी बेचकर घर लौट रही थीं।इसी दौरान झकमक नाला के आगे जंगल क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी के कारण लूना बाइक चालक को सड़क पर पड़ा पत्थर दिखाई नहीं दिया और बाइक पत्थर से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठी लखनी उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे में पति लखन राम सुरक्षित बताए जा रहे हैं।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।





















