

बलरामपुर: सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले में निर्धारित दिवसों पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में विकासखण्ड कुसमी एवं विकासखण्ड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कुसमी शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा मौजूद रही। आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत चरहटकला, सामरी, अमटाही, राजेन्द्रपुर, दात्रम, इदरीपाट, बेतपानी, टाटीझरिया, गोपातु, लक्ष्मणपुर, सेरंगदाग एवं जमीरापाट कुल 12 ग्राम पंचायत के ग्रामीण लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शासन की मंशानुरूप दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक भी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। इस उद्देश्य से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समाधान सुनिश्चित कर रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता को अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिल रहा है तथा संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। शिविर में पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया गया। शिविर में विभागीय स्टॉल लगाये गए थे, जहां अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में कुल 210 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 201 आवेदन मांग एवं 9 आवेदन शिकायत से संबंधित थे। जिसपर त्वरित निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी प्रकार कामेश्वरनगर शिविर में ग्राम पंचायत त्रिशुली, पचावल, डूगरू, सनावल, इन्द्रावतीपुर, सुन्दरपुर, मिनवाखड़, आनन्दपुर, बरवाही, दोलंगी, औरंग, शिलाजु, एवं उचुरवा कुल 13 ग्राम पंचायत के ग्रामीण लाभान्वित हुए। शिविर में कुल 128 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 123 आवेदन मांग एवं 5 आवेदन शिकायत से संबंधित थे। जिस पर त्वरित निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही शिविर में 236 हितग्राहियों को स्वास्थ्य जांच का लाभ मिला।
सामग्री वितरण कर किया गया लाभान्वित
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को बीज कीट वितरण, आयुष्मान कार्ड 10, राशन कार्ड 175, 03 टीबी मरीजों को कीट, 2 हितग्राहियों को श्रम पंजीयन कार्ड, 12 हितग्राहियों को नई पहल किट प्रदान की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को आवास पूर्णता उपरांत गृह प्रवेश हेतु चाबी प्रदान की गई इस प्रकार विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही 3 मेधावी छात्राओं का सम्मान करते हुए बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों की समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई प्रकरणों का मौके पर निराकरण भी किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।





















