

सूरजपुर: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्राक्चयन परीक्षा 26 जुलाई को दोपहर 12ः00 बजे से 02ः00 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया जाना है।
उक्त विद्यार्थी द्वारा आवेदन पत्र विद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून तक, शाला प्रमुख द्वारा विद्यार्थी के आवेदन का परीक्षण एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अग्रेषण करने की अंतिम तिथि 27 जून तक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त आवेदनों की सूची तैयार कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर में जमा करने की तिथि 30 जून तक निर्धारित की गई है।इस परीक्षा में बैठने हेतु संचालित किसी मान्यता प्राप्त संस्था में कक्षा 5वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत हो या कक्षा 4थीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त हो. ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, स्थाई जाति प्रमाण पत्र. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं आय प्रमाण पत्र (2.50 लाख से अधिक न हो) पिछले कक्षा के अंकसूची की सत्यापित छायाप्रति एवं 02 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ संबंधित शिक्षा अधिकारी से आवेदन पत्र प्राप्त अध्ययनरत शाला में जमा कर सकते है।





















