सूरजपुर: आगामी मानसून 2026 के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं राहत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर सूरजपुर द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार स्थापित इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07775-266116 निर्धारित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल को एवं सहायक  धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय सहायक ग्रेड 02 को नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी विभिन्न पालियों में लगाई गई है। प्रातः 5ः00 बजे से 11ः00 बजे तक सहायक ग्रेड-03 सुमित कुजूर एवं भृत्य  विष्णुनारायण प्रसाद कार्य करेंगे। प्रातः 5ः00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे तक सहायक ग्रेड-03 श्री रामसागर सिंह तथा भृत्य  सतेन्द्र कुमार धीवर की ड्यूटी लगाई गई है। प्रातः 11ः00 बजे से शायं 5ः00 बजे तक सहायक ग्रेड-03  राधेश्याम साहू एवं भृत्य  कृष्णा यादव कार्य करेंगे। वहीं शायं 5ः00 बजे से रात्रि 11ः00 बजे तक सहायक ग्रेड-03  विजय प्रताप सिंह एवं भृत्य  नहर सिंह की डयूटी रात्रि 11ः00 बजे से प्रातः 5ः00 बजे तक कार्य करेंगे। वहीं रमन सिंह भृत्य राहत शाखा के रूप में तैनात रहेंगे।          

जिला प्रशासन ने मानसून अवधि में आमजन से अपील की है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम में दें, ताकि त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!