बलरामपुर/राजपुर: सीबीएसई सत्र 2025-26 के 12वीं कक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए, जिसमें डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया। विद्यालय ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।


विद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। वाणिज्य संकाय से आयुष गुप्ता ने 89 प्रतिशत, पल्लवी यादव ने 86.2 प्रतिशत तथा रुचिका रंजन सिन्हा ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं विज्ञान संकाय से पियूष जायसवाल ने 77 प्रतिशत, ओजस्वी त्रिपाठी ने 76.8 प्रतिशत और मोहम्मद तफसीर ने 75.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। विद्यार्थियों का कहना है कि निरंतर मार्गदर्शन और अनुशासन ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय लगातार बेहतर परिणाम देकर शिक्षा के उच्च मानकों को स्थापित कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से आगे बढ़ें और स्कूल एवं परिवार का नाम रोशन करें।विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!