

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) प्रमुख Vijay मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। राज्य की राजनीति में यह एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है, क्योंकि वर्ष 1967 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब सत्ता की कमान DMK और AIADMK से बाहर किसी नेता के हाथ में जाएगी।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि पार्टी पूर्ण बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें पीछे रह गई, लेकिन कांग्रेस, CPI, CPM समेत अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया। गठबंधन के समर्थन के बाद विजय के नेतृत्व वाले मोर्चे का आंकड़ा 120 सीटों तक पहुंच गया।
मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के भी समारोह में पहुंचने की चर्चा है।





















