जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के प्रमुख आधार शिविर कटरा में रविवार तड़के हेलीपैड टर्मिनल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से टर्मिनल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टिकट काउंटर पर रखे कुछ कंप्यूटर और एक दुकान जल गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, घटना तड़के करीब 3:15 बजे हुई। उस समय हेलीपैड टर्मिनल बंद था। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट  बताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

करीब आधे घंटे में आग पर पाया काबू

टर्मिनल से धुआं और आग की लपटें उठने की जानकारी मिलते ही कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी और अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त प्रयास से करीब **30 मिनट की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया।आग से टर्मिनल के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। वहीं टिकट काउंटर में रखे कंप्यूटर समेत अन्य सामान भी आग की चपेट में आए। संबंधित अधिकारियों की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है कटरा हेलीपैड

कटरा का हेलीपैड टर्मिनल माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हवाई सेवा का अहम केंद्र है। यहां से श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए वैष्णो देवी यात्रा से जुड़े गंतव्यों तक पहुंचते हैं। आग की घटना के बाद टर्मिनल की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन इंतजामों की समीक्षा की जा रही है।

भारी बारिश के बीच रेलवे ने भी बढ़ाई मदद

इस बीच जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ था। यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा और संगलदान के बीच लोकल पैसेंजर ट्रेनों का संचाल किया था। ये ट्रेनें रियासी, बक्कल और डुग्गा जैसे स्टेशनों से होकर चलीं।रियासी, रामबन और अनंतनाग समेत कई इलाकों में खराब मौसम के कारण हाईवे और प्रमुख सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई थी। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बहाली का काम जारी रखा गया।वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अनंतनाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और प्रशासन को राहत, पुनर्वास तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!