

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष को 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक एक राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 11 मई 2026 को जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल डीपाडीह सामन्त सरना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सौंपा गया दायित्व
डीपाडीह में आयोजित राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शंकरगढ़ अनमोल विवेक टोप्पो को कार्यक्रम नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनपद सीईओ वेद प्रकाश पांडे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिन्हें टेंट, साउंड, बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल में चिकित्सक एवं चिकित्सा व्यवस्था, जिला शिक्षा अधिकारी को मंचीय कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी विकास विभाग को सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन का दायित्व सौंपा गया है एनआरएलएम के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर समूहों के उत्पाद प्रदर्शन भी लगाया जाएगा। साथ ही ईडीएम को कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद पंचायत सीईओ को ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की भी जिम्मेदारी दी गई है।





















