{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने दोबारा जताया भरोसा, संगठन विस्तार और शिक्षक समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी

अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ (छत्तीसगढ़) ने एक बार फिर शिक्षक नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संदीप कुमार को पुनः बलरामपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें दोबारा जिले की कमान सौंपते हुए शिक्षक हितों में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है।

जानकारी के अनुसार संदीप कुमार हाईस्कूल स्कूल करकली में पदस्थ हैं तथा कुसमी विकासखंड के निवासी हैं। संगठन ने उनके पूर्व कार्यकाल में शिक्षक समस्याओं को लेकर सक्रियता, संगठनात्मक मजबूती और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय को देखते हुए पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति आदेश 7 मई 2026 को जारी किया गया।

संघ की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संदीप कुमार जिले के शिक्षक एलबी संवर्ग की समस्याओं, अधिकारों एवं विभिन्न लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे। इसके साथ ही जिला एवं विकासखंड स्तर पर संगठन के विस्तार, नई कार्यकारिणी गठन तथा शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का कार्य भी करेंगे।

नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर बलरामपुर, जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, आदिम जाति कल्याण विभाग, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद पंचायत एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों को सूचनाार्थ भेजी गई है।

संगठन से जुड़े शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने संदीप कुमार को पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षक हितों की आवाज और मजबूत होगी। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि संगठन आने वाले समय में शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण एवं अधिकारों की लड़ाई को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!