{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बीयर परिवहन करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 24 नग किंगफिशर केन बीयर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 8 मई 2026 की शाम थाना रघुनाथनगर पुलिस ग्राम केसारी मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान होंडा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल में सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम श्याम कार्तिक कुशवाहा (25 वर्ष) निवासी ग्राम सारन तथा मनीष साहू (22 वर्ष) निवासी सारन, थाना रघुनाथनगर बताया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल में रखी सफेद बोरी से 24 नग किंगफिशर केन बीयर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 3360 रुपये बताई गई है।बीयर के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को मौके पर ही जब्त कर लिया। मामले में थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 48/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!