बिलासपुर :  चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाला मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मामले में जांच के दायरे में आए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आरोपी कर्मचारियों नरेंद्र कुमार कौशिक, हरीश राठौर और गरीब दास बिंझवार के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस जांच में सामने आए थे नाम

जानकारी के अनुसार, सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच के दौरान इन तीनों कर्मचारियों के नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी।एफआईआर में नाम दर्ज होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जांच जारी, दोषियों पर होगी आगे कार्रवाई

प्रशासन ने बताया कि पूरे मामले की जांच अभी जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घोटाले में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!