

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डांडगांव (चारपारा) में मंगलवार रात एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय लक्ष्मण यादव ने गांव के प्रतीक्षालय में गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राथमिक जांच में युवक द्वारा प्रतीक्षालय के रॉड में फांसी लगाने की बात सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।





















