{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं MY Bharat-NSS के “Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat – 100 Weeks Nasha Mukt Yuva Abhiyan” के अंतर्गत राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में “Rashtriya Sankalp Samaroh – Youth Pledge and Signature Campaign” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों, NCC कैडेट्स तथा महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि  मनोज गुप्ता  जनभागीदारी अध्यक्ष एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि  मनोज गुप्ता  महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, कार्यक्षमता और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहते हुए अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने के साथ अपने मित्रों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्ति के संदेश पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को नशे से होने वाले सामाजिक एवं व्यक्तिगत नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।इसके बाद Youth-Led Interactive Dialogue का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता उमेश कुशवाहा  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी से संबद्ध एवं पशु चिकित्सक, अंबिकापुर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे के सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को आत्मअनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों के प्रश्नों एवं विचारों पर संवाद किया।प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार युवा पीढ़ी को विकसित भारत की आधारशिला बताया।डॉ. एस. एन. पाण्डेय, कार्यक्रम समन्वयक विश्वविद्यालय ने नशे को व्यक्तिगत के साथ-साथ सामाजिक विकास से जुड़ी चुनौती बताते हुए युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

डॉ. राजकमल मिश्रा, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, रचनात्मकता एवं सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में अंग्रेजी के प्राध्यापक संजीव लकड़ा तथा अतिथि प्राध्यापक भूगोल  ओमकार कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसके पश्चात कार्यक्रम के प्रमुख चरण के रूप में Nasha Mukti Pledge & Signature Campaign आयोजित किया गया। विद्यार्थियों, NSS स्वयंसेवकों, NCC कैडेट्स एवं अतिथियों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इसके पश्चात Nasha Mukt Yuva Signature Wall पर हस्ताक्षर कर नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। समस्त कार्यक्रम दीपिका स्वर्णकार, कार्यक्रम अधिकारी, NSS Girls Unit एवं राजीव कुमार, कार्यक्रम अधिकारी, NSS Boys Unit के संयोजन एवं संचालन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय सहभागिता ने “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” के संदेश को प्रभावी रूप से प्रसारित किया। अभियान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम की फोटो, वीडियो, सहभागिता एवं प्रमुख गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!