बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर कुसमी मार्ग निवासी नवीन सर्व सोनार समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कलेक्टर के नाम एसडीएम ज्ञापन सौंपकर राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन की मांग की है।

ज्ञापन में राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शव वाहन (मृत शरीर ले जाने हेतु वाहन) की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। किसी व्यक्ति की मृत्यु होने की स्थिति में परिजनों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें निजी वाहनों या अन्य असुविधाजनक साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जो न केवल कष्टदायक है बल्कि आर्थिक रूप से भी अत्यधिक बोझिल सिद्ध होता है।
वर्तमान में कई गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार ऐसे हैं जो शव को अस्पताल या घर से श्मशान घाट तक ले जाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं जुटा पाते हैं। इस कारण उन्हें सामाजिक एवं मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। पूर्व में भी शासन का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से जनसुनवाई, जनसुराज के माध्यम से बीते दो वर्षों में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, किंतु उक्त आवेदन पर थाज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्रवासियों में निराशा व्याप्त है।

जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र ही शव वाहन की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि आम नागरिकों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके। अन्यथा  सभी ग्रामवासी मजबूरन आपसी आर्थिक व्यवस्था करने के लिए विवश होंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!