

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के बीच Mumbai Indians को बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम स्पिन गेंदबाज Mitchell Santner कंधे की गंभीर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें हाल ही में Chennai Super Kings के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी, जब वह बाउंड्री पर कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।
चार मैच में दिखाया दम, फिर अचानक बाहर
इस सीजन में सैंटनर ने सिर्फ 4 मैच खेले, लेकिन इतने कम मुकाबलों में भी उन्होंने 5 विकेट लेकर टीम को संतुलन दिया। हालांकि अब उनकी गैरमौजूदगी टीम के गेंदबाजी संयोजन पर असर डाल सकती है।
रिप्लेसमेंट का ऐलान, टीम में शामिल हुआ अनुभवी स्पिनर
मुंबई इंडियंस ने तुरंत फैसला लेते हुए सैंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर Keshav Maharaj को टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की और सैंटनर के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
कौन हैं केशव महाराज, क्यों हैं खास
36 वर्षीय केशव महाराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबा अनुभव रखते हैं। उन्होंने 2016 में डेब्यू किया था और तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है।
टी20 इंटरनेशनल में 54 मैचों में 55 विकेट
टेस्ट क्रिकेट में 62 मैचों में 218 विकेट
वनडे में 56 मैचों में 73 विकेट
आस्था और क्रिकेट, दोनों में मजबूत पहचान
केशव महाराज अपनी धार्मिक आस्था के लिए भी चर्चा में रहते हैं। वह भगवान राम और हनुमान के प्रति अपनी श्रद्धा खुलकर जाहिर कर चुके हैं और अयोध्या जाकर दर्शन भी कर चुके हैं।
अब नजरें नए खिलाड़ी पर, क्या भर पाएंगे सैंटनर की कमी
मुंबई इंडियंस के लिए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या केशव महाराज टीम में वही प्रभाव डाल पाएंगे, जो सैंटनर से उम्मीद थी। आने वाले मैचों में उनकी भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

































