भोपाल।  मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 36 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। बालाघाट और मंडला से 18 पुलिस निरीक्षकों को हटा दिया गया है। इनकी 2 साल की अनिवार्य सेवा पूरी हो चुकी थी। उनकी जगह 18 नए पुलिस निरीक्षकों को इन क्षेत्रों में पोस्टिंग दी गई है। इस प्रकार कुल 36 इंस्पेक्टरों की नई पदस्थापना की गई है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बालाघाट और मंडला में 2 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले निरीक्षकों/कार्यवाहक निरीक्षकों को अन्य जिलों में भेजा गया है। वहीं, उनकी जगह अन्य जिलों से अनुभवी अधिकारियों को 2 वर्ष के लिए इन क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!