बलरामपुर: कन्हर नदी के एनीकेट में पानी को जहरीला बनाकर मछली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, कन्हर नदी एनीकेट में इन दिनों पानी का स्तर काफी कम है, जिससे आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मछली पकड़ने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा कीटनाशक पदार्थ को चावल में मिलाकर पानी में डालकर मछलियों को मारने की शिकायत लगातार मिल रही थी। इस पर पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा निगरानी की जा रही थी।शनिवार शाम निगरानी के दौरान ग्राम पुरानडीह निवासी रवि राम (22 वर्ष), महावीर राम (42 वर्ष) और जमुना राम (33 वर्ष) को एनीकेट में कीटनाशक मिला चावल डालते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। टीम द्वारा मना करने पर तीनों आरोपी नहीं माने और विवाद करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया और कार्यपालिक दंडाधिकारी न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!