

मध्य प्रदेश : का सिंगरौली जिला खनिज राजस्व वसूली में नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले ने निर्धारित लक्ष्य का 96.86 प्रतिशत हासिल करते हुए 4681.05 करोड़ रुपये की वसूली की। इस प्रभावशाली उपलब्धि के साथ सिंगरौली प्रदेश में शीर्ष स्थान पर कायम है।
कर वसूली में भी शानदार उपलब्धि
खनिज राजस्व के साथ साथ कर संग्रहण में भी जिले ने दमदार प्रदर्शन किया है। निर्धारित लक्ष्य का 97.61 प्रतिशत हासिल करते हुए 946.80 करोड़ रुपये की वसूली दर्ज की गई, जो प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है।
अवैध खनन पर सख्ती, सैकड़ों मामलों में कार्रवाई
प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 289 मामलों में कार्रवाई करते हुए 2.20 करोड़ रुपये की वसूली की गई। यह अभियान लगातार निगरानी और कड़े नियंत्रण का परिणाम माना जा रहा है।
सख्त निगरानी और पारदर्शिता बनी सफलता की कुंजी
जिला प्रशासन के अनुसार यह उपलब्धि लगातार मॉनिटरिंग, पारदर्शी व्यवस्था और सख्त अमल का नतीजा है। अधिकारियों और खनिज विभाग की समन्वित कोशिशों ने सिंगरौली को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

































