5 kg LPG Cylinder Eligibility: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्थिति के चलते देश में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत का असर आम जनता पर भी पड़ा है। लंबी कतारें, गैस सिलेंडर की कमी और पेट्रोल पंपों पर भगदड़ आम दृश्य बन गए हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और प्रवासी नागरिकों के लिए 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर देने की पहल शुरू की है।

कौन है इस योजना का पात्र?

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (BPL परिवार) और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी।
  • नौकरी या पढ़ाई के लिए घर से दूर रहने वाले लोग, जिनके पास स्थायी पता प्रमाण (Address Proof) नहीं है।
  • कम गैस की जरूरत वाले लोग जो छोटे सिलेंडर का लाभ उठाना चाहते हैं।

यह सिलेंडर छोटा होने के कारण आसान ले जाने और इस्तेमाल करने योग्य है।

कैसे करें आवेदन?

  1. लाभार्थी महिला की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
  2. परिवार में किसी के नाम पर पहले से कोई गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
  3. आवेदन नजदीकी गैस एजेंसी (Indane, HP, Bharat) पर जाकर या pmuy.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं।
  4. आवेदन में आप 14.2 किलो या 5 किलो सिलेंडर चुन सकती हैं।
  5. पहली बार भरा गया सिलेंडर और गैस चूल्हा सरकार की तरफ से मुफ्त मिलेगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • प्रवासी मजदूरों के लिए राशन कार्ड जरूरी नहीं, सिर्फ Self-Declaration पर्याप्त है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!