जगदलपुर। जगदलपुर के सेंट्रल जेल से एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग निकला। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कैदी की तलाश शुरू कर दी है। जेल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार कैदी का सुराग मिल सके।

बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना बुधवार देर शाम की है। फिलहाल फरार कैदी की पहचान और उसके खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही कैदी को पकड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!