MP Cabinet Meeting : आज सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में होने जा रही है। शाम 3 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है। इससे पहले दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में UPSC में चयनित 61 मध्‍य प्रदेश के अभ्यर्थियों का अभिनंदन करेंगे और उनसे संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत माना जा रहा है।

आज के दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में कई प्रशासनिक और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम में प्रदेश के UPSC चयनित उम्मीदवारों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा करेंगे, जो आने वाले सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होंगी।

दोपहर 12:40 बजे सीएम मोहन यादव निवास में एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे, इसके बाद 1:45 बजे चयनित अभ्यर्थियों के लिए विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। शाम 3 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए वे प्रदेश के लिए कई नई योजनाओं और निर्णयों का ऐलान करेंगे।

शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय में कुछ विशेष लोगों से मुलाकात करेंगे। MP Cabinet Meeting और दिनभर के कार्यक्रम से राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल के संकेत भी मिल रहे हैं। यह दिन प्रदेश की प्रशासनिक और युवा उपलब्धियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!