

Samsung Galaxy S25 Ultra : अब भी फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदारों के लिए शानदार विकल्प बना हुआ है। सैमसंग ने हाल ही में Galaxy S26 Ultra लॉन्च किया है, जिसकी भारी कीमत आम लोगों की पहुंच से बाहर है। 256GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले S26 Ultra की कीमत 1.39 लाख रुपये है। इसके बाद Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी गिरावट देखी जा रही है।
Samsung Galaxy S25 Ultra को लगभग एक साल पहले लॉन्च किया गया था, और इसके AI फीचर्स आज भी इसे लोकप्रिय बनाए हुए हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये से घटाकर 1,08,948 रुपये कर दी गई है। कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 4,000 रुपये की छूट भी मिल रही है। वहीं, 1,000 रुपये का कूपन ऑफर और एक्सचेंज डील में लगभग 51,000 रुपये तक की छूट जोड़ने के बाद इसकी कीमत केवल 1,03,948 रुपये तक पहुंच जाती है।
Samsung Galaxy S25 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स भी दमदार हैं। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है और 6.9 इंच की Dynamic LTPO AMOLED 2X स्क्रीन है। कैमरे की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। 5000mAh की बैटरी पावर बैकअप के लिए पर्याप्त है।
सैमसंग Galaxy S25 Ultra अब S26 Ultra के आने के बाद किफायती विकल्प के रूप में खरीदारों के लिए और भी आकर्षक बन गया है। यह फोन अभी भी फ्लैगशिप अनुभव और बेहतरीन फीचर्स के साथ अच्छी डील में उपलब्ध है।

































