अंबिकापुर:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर, जिला सरगुजा प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज के पास आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। खासतौर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़ की ओर से आने वाली आम जनता के वाहनों के लिए P-01 के तहत किसान राइस मिल मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है। वहीं, कार्यक्रम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के वाहनों के लिए P-02 के रूप में बीटीआई ग्राउंड निर्धारित किया गया है, जहां से खिलाड़ी सामने स्थित गेट से प्रवेश कर सकेंगे।वीआईपी और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए P-03 सर्कस ग्राउंड को पार्किंग स्थल तय किया गया है। यहां वाहन खड़ा करने के बाद संबंधित व्यक्ति इंडस्ट्रियल एरिया गेट से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।इसके अलावा, बनारस रोड से आने वाले चारपहिया वाहनों के लिए P-04 के अंतर्गत आलोक दुबे के खाली प्लॉट को चिन्हित किया गया है। वहीं, रायगढ़ रोड, बिलासपुर रोड और शहर के अन्य मार्गों से आने वाली बसों, चारपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए P-05 के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने आम जनता, खिलाड़ियों, मीडिया और वीआईपी से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!