अम्बिकापुर: आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति के सुचारू संचालन एवं त्वरित हैण्डपम्प के संधारण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है। विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि आमजन टोल फ्री नम्बर 1916 पर शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही जनपद पंचायत के कार्यालय में उपलब्ध पेयजल (हैण्डपम्प संधारण हेतु) पंजी में अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड अम्बिकापुर हेतु सहायक अभियंता मुकेश कुमार गुप्ता नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी में विकासखण्ड अम्बिकापुर हेतु उप अभियंता  सीमा केहरी, विकासखण्ड लखनपुर हेतु उप अभियंता धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विकासखण्ड उदयपुर हेतु उप अभियंता  श्रीकांत खिलाड़ी एवं विकासखण्ड लुण्ड्रा हेतु उप अभियंता  सुभद्रा सिंह होंगी। इसी प्रकार  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड सीतापुर अंतर्गत नोडल अधिकारी सहायक अभियंता  अभिषेक कुमार गुप्ता होंगे तथा सहायक नोडल अधिकारी में विकासखण्ड सीतापुर एवं मैनपाट हेतु उप अभियंता  मनोज कुमार केंवट, विकासखण्ड बतौली हेतु उप अभियंता कपिल वर्मा होंगे। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड अम्बिकापुर के कन्ट्रोल रूम में ट्रेसर  साजन खुटे की ड्यूटी लगायी गयी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!