CG News : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कुरुद थाना क्षेत्र में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तुरंत धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना के समय बुजुर्ग अपने पोते और पोती के साथ घर पर थीं। इसी दौरान गांव का 25 वर्षीय युवक घर में घुस आया। आरोपी ने बच्चों को सामान और चॉकलेट लाने के बहाने दुकान भेज दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने बताया कि महिला के बेटे और बहू मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया। घटना सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!