


CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रातें ठंडी बनी हुई हैं। कई शहरों में दिन और रात के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर के लालपुर में 19.8 डिग्री और माना एयरपोर्ट क्षेत्र में 18 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर में 18.6, पेंड्रा रोड में 14.6, जगदलपुर में 16.8, दुर्ग में 14.8 और राजनांदगांव में 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। वहीं प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रायपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 23 और 24 फरवरी को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जशपुर, कोरबा, बेमेतरा, बालोद, महासमुंद, बस्तर, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और रायपुर में हल्की वर्षा हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर एरिया, असम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और हिमालयी क्षेत्रों से टकरा रहा पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। कुल मिलाकर, CG Weather Update बताता है कि फिलहाल दिन गर्म और रात ठंडी रहने का सिलसिला जारी रहेगा।
































