Durg News: छत्तीसगढ़ के Durg जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाकर रौब जमाना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। नकली पिस्टल से फायरिंग का दिखावा कर आम लोगों में डर फैलाने वाले तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला Mohan Nagar police station क्षेत्र का है, जहां गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में तीन युवक एक वाहन में बैठे हुए नकली पिस्टल लहराते नजर आ रहे थे। सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन कर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश की गई थी। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी स्टेशन रोड क्षेत्र के सुमित बाजार के पास वाहन से उतरकर नकली पिस्टल दिखा रहे थे और उसी दौरान फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। इसके बाद इस रील को Instagram आईडी पर अपलोड किया गया था।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल नकली पिस्टल को जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें समझाइश देते हुए उठक-बैठक भी करवाई गई। इस दौरान तीनों युवकों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की हरकतें कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!