बलरामपुर/कुसमी। कुसमी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे पिकअप वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 11 फरवरी 2026 की शाम की बताई जा रही है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम जवाहरनगर निवासी राशिकांत घासी उर्फ भानु सोनवानी 11 फरवरी की शाम लगभग 5 बजे अपने साथी अनिल कुमार एवं एक अन्य के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG30 F 1701 से कुसमी की ओर आ रहे थे। कुसमी से घर लौटते समय शाम करीब 7.30 बजे माड़ी मोड़ से कुछ आगे सामने से आ रही एक पिकअप वाहन के चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में राशिकांत घासी को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल के पीछे बैठे अनिल कुमार सहित अन्य को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना में मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा और हेडलाइट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

मृतक के चाचा पवन साय राम (उम्र 73 वर्ष), निवासी नगर पंचायत कुसमी, वार्ड क्रमांक 12 ने कुसमी थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि हादसा पूरी तरह चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ।पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!